Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश वर्तमान युग डाटा का युग है:संजय गुप्ता

वर्तमान युग डाटा का युग है:संजय गुप्ता

33
वर्तमान युग डाटा का युग है:संजय गुप्ता
वर्तमान युग डाटा का युग है:संजय गुप्ता

ट्रेडर्स सेमिनार में व्यापारियों ने व्यापार करने के आधुनिक तरीके सीखे।

👉वर्तमान युग डाटा का युग है: संजय गुप्ता

👉लालच में आकर कोई लिंक टच न करें : पुलिस

👉जीएसटी के आधार पर बिना सिक्योरिटी लोन उपलब्ध है: बैंक अधिकारी

 

लखनऊ। परंपरागत पुरानी बाजारों की ओर ग्राहकों का रुख मोड़ने, रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने तथा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के अभ्यस्त हो गए ग्राहकों को वापस बाजारों की ओर मोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा इस विषय को चुनौती के रूप में लेते हुए सकारात्मक प्रयास के अंतर्गत “ट्रेडर्स सेमिनार “के माध्यम से राजधानी की विभिन्न बाजारों में लगातार अभियान चलाकर व्यापारियों को जागरुक एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार को ” उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, गणेशगंज- नाका बाजार” इकाई के बैनर तले गणेशगंज मार्केट में बशीरतगंज तिराहे पर “ट्रेडर्स सेमिनार” का आयोजन किया गया। “ट्रेडर्स सेमिनार “में बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा पुरानी बाजारों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्राहक आने से कतराते हैं ऐसे में पुरानी बाजारों में ग्राहकों के आने के लिए व्यापारी अपनी दुकानों के सामने ग्राहको एवं आगंतुकों के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था करें स्वयं के एवं स्टाफ के वाहनों को अन्यत्र उचित स्थान पर खड़ा करें तथा दुकान के सामने ग्राहकों को पार्किंग स्पेस उपलब्ध कराये निश्चित रूप से ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी।

“ट्रेडर्स सेमिनार “में फाइनेंस ,स्मार्ट ट्रेडिंग ,स्मार्ट मार्केट ,एमएसएमई, सिबिल स्कोर, सेल्फ ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, क्लस्टर परचेसिंग, व्यापारी सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के विषय पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से अपने बच्चों को स्टार्टअप में अवसर देने के लिए भी जागरूक किया तथा कहा व्यापारीगण अपनी दुकानों में जो उत्पाद बेच रहे हैं उसके निर्माण के लिए भी आगे आए, उस उत्पाद का उद्योग लगाएँ।

जिससे नए अवसर प्राप्त हो आदर्श व्यापार मंडल उनका सहयोग करेगा। “ट्रेडर्स सेमिनार “को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, एमएसएमई एवं जेम पोर्टल व्यापार के जानकार नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन एवं क्लस्टर परचेसिंग तथा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के विषय विशेषज्ञ एवं संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं अपराध एवं साइबर क्राइम के विषय पर पुलिस अधिकारी ने सेमिनार को संबोधित किया।

“ट्रेडर्स सेमिनार “को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं किंतु हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से समस्या का समाधान नहीं होगा उन्होंने कहा ग्राहकों को वापस बाजारों की ओर मोड़ने के लिए स्मार्ट मार्केट ,स्मार्ट ट्रेडिंग पर जोर देना होगा उन्होंने कहा मॉल कल्चर से ग्राहको का मोह भंग हो रहा है और ई कॉमर्स कंपनियों के प्लेटफार्म से निम्न गुणवत्ता वाली उत्पादों की बिक्री किए जाने से कुछ ग्राहक ई कॉमर्स से भी दूरी बनाने लगे हैं परंपरा गत व्यापारियों को इसे अवसर के रूप में लेना चाहिए
बाजारों में कार्निवल लगाकर सामूहिक लकी ड्रा एवं छूट की योजनाएं चलाकर वापस बाजारों की ओर ग्राहकों को लाना होगा

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से खरीददारी करने वाले ग्राहकों को भी कई बार निराशा हाथ लगती है ऐसे में यदि व्यापारी थोड़ा जागरूक हो जाए और व्यापार के आधुनिक तरीके अपनाए तो ग्राहक बाजारों की ओर पुनः आकर्षित हो जाएंगे उन्होंने कहा रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देनी होगी तथा एनीटाइम रिफंड, एनीटाइम एक्सचेंज के शैली भी अपनानी होगी।

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को जागरुक करते हुए कहा सभी निजी एवं सरकारी बैंक व्यापारियों को फाइनेंस करने के लिए तैयार हैं लेकिन छोटा एवं मध्यम व्यापारी बैंकों की आवश्यकता एक अनुरुप कागज नहीं तैयार कर पाता है जिसका वित्तीय सहयोग होने में समस्या आती है तथा पूंजी का संकट रहता है उन्होंने व्यापारियों को जागृत करते हुए कहा कागज में अमीर होना अति आवश्यक है अधिक से अधिक बैंक के माध्यम से पैसों का आदान-प्रदान करें तथा आयकर रिटर्न में अपनी उचित आय दिखाएं यदि व्यापारी कागज में अमीर होगा। तथा जिस व्यापारी का सिबिल स्कोर ठीक होगा तो उन व्यापारी को ऋण देने में कोई भी बैंक आनाकानी नहीं करेगा सिबिल स्कोर ठीक रखने के लिए उन्होंने व्यापारियों को लिए गए ऋणो की अदायगी समय से करने के लिए जागरूक किया।

साइबर क्राइम विषय पर बोलते हुए प्रभारी निरीक्षक नाका अभिनव वर्मा एवं उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया साइबर क्राइम की घटना घटने के शुरू के चार घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं साइबर क्राइम होते ही 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करे। किसी भी अनजान नंबर की वीडियो कॉल ना उठाएं ,लालच में आकर कोई लिंक टच न करें ,पासवर्ड स्ट्रांग बनाने चाहिए प्रदेश वरिष्ठ प्रदेश अविनाश त्रिपाठी ने सेमिनार में एमएसएमई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

लखनऊ नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन एवं नगर उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने जेम पोर्टल एवं सीमित संसाधनों में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूटयूब पर क्रिएटिव बनाकर अपने डिजिटल शोरूम एवं डिजिटल प्रोडक्ट बनाकर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर अपने व्यापार को लाने तथा जेम पोर्टल के माध्यम से व्यापार करने के तरीके समझाएं।

“ट्रेडर्स सेमिनार” में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , गणेशगंज- नाका बाजार इकाई के अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी, महामंत्री यश सिंह ,कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजीम कुरेशी ,प्रदीप गुलाटी, साहिल सिद्दीकी ,हरप्रीत सिंह, संजय चौरसिया, अनूप गुप्ता, तरुण मेहता, सूर्य गुप्ता, पप्पू प्यारे, आमिर कुरैशी ,अंबे साहू, पंकज गुप्ता, श्रीमती गीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणेशगंज, नाका हिंडोला, बशीरतगंज बाजारों के व्यापारी उपस्थित रहे।