Sunday, May 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कैंसर दिवस पर अखिलेश यादव ने की विशेषज्ञों से चर्चा

कैंसर दिवस पर अखिलेश यादव ने की विशेषज्ञों से चर्चा

111
कैंसर दिवस पर अखिलेश यादव ने की विशेषज्ञों से चर्चा
कैंसर दिवस पर अखिलेश यादव ने की विशेषज्ञों से चर्चा

राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ में कैंसर दिवस के अवसर पर एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित डॉक्टरों के दल के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, उसके इलाज और मरीजों के प्रति मानवीय संवेदना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डॉक्टरों ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल में कैंसर पीड़ितों के इलाज, सुविधाओं और संवेदनशील रवैये को याद करते हुए कहा कि उस दौर में किए गए प्रयास आज भी मिसाल के तौर पर देखे जाते हैं।

लखनऊ में आज कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित डॉक्टरों के दल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और उसके इलाज पर चर्चा की। डॉक्टरों की राय थी कि समाजवादी सरकार में इस गंभीर बीमारी के इलाज और इसके बीमार लोगों के प्रति संवेदनापूर्ण व्यवहार के लिए जितना किया गया था, वह हमेशा याद रखा जाएगा। अखिलेश यादव की दृष्टि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इलाज की थी। वर्तमान भाजपा सरकार ने इस सम्बंध में उपेक्षा ही प्रदर्शित की है।

अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी सरकार में गंभीर बीमारियों, कैंसर, किडनी, लीवर और हार्ट के लिए उच्चस्तरीय इलाज की व्यवस्थाएं निःशुल्क की गई थी। लखनऊ में 100 एकड में एक हजार करोड़ रूपये की राशि से समाजवादी सरकार में सन् 2016 में कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट बना। बबलू बिन्द ने बताया कि उनकी मां के कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने 4.56 हजार रू0 की मदद दी थी। हमारा परिवार आज भी उनका आभार मानता है।

समाजवादी पार्टी का असली गुण लोगों की सेवा करना है जो न्याय न दे पाए। इलाज न दे पाए तो किस बात का विकसित भारत है? बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल सहित सर्वश्री बबलू बिन्द, डॉ. अजय प्रजापति, जूही सिंह डॉ. नंद, डॉ. जेएस बिन्द, डॉ. राजित बिन्द, डॉ. सुजीत बिन्द, डॉ0 विरेन्द्र पटेल, डॉ0 संगम लाल गुप्ता, डॉ. विरेन्द्र बिन्द, डॉ. जुबेर खान, डॉ. मरगूब कुरैशी, ईशान मिल्की, प्रदीप मोदनवाल, सूरज बिन्द, गोविन्द यादव, रवि रांझा, आदिवासी विजय बार्डर गोंड, मिता जायसवाल, पावर्ती कन्नौजिया, रंजीत बिंद, संजय, आमीर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।