
लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा नेता डी.पी.यादव ने कहा कि इस वर्ष का केंद्रीय बजट भारतवर्ष की आम जनता को निराश करने वाला बजट है। इस बजट से यह साफ हो गया है कि सरकार के पास किसानों,मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों और नौजवानों को देने के लिए कुछ भी नहीं है। कहां गया प्रधानमंत्री का वह वादा जब उन्होंने कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन अब 2026 भी शुरू हो गया है,किसानों की आय दोगुनी कौन कहे और घट ही गई है। बजट के मोर्चे पर यह सरकार पूरी तौर से असफल हो गई है।
सरकार से अब लोगों को कोई उम्मीद नहीं है। महंगाई पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।सरकारी नौकरियों में लाखों पद खाली हैं, उनको भरने के लिए भी सरकार ने कोई कार्य योजना नहीं बनाई है। यह एक निराशाजनक बजट है।इस बजट से भारतवर्ष की आम जनता को निराशा हाथ लगी है।

























