Sunday, February 1, 2026
Advertisementspot_img
Home उत्तर प्रदेश बजट में गांव,गरीब का रखा गया ख्याल-डॉ.निर्मल

बजट में गांव,गरीब का रखा गया ख्याल-डॉ.निर्मल

23
बजट में गांव,गरीब का रखा गया ख्याल-डॉ.निर्मल
बजट में गांव,गरीब का रखा गया ख्याल-डॉ.निर्मल

बजट में गांव,गरीब का रखा गया ख्याल।वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार।केंद्रीय बजट में गांव और गरीब को केंद्र में रखकर ठोस प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पलायन पर रोक लगाने के उद्देश्य से वीबी–जी राम जी योजना के माध्यम से गांवों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस योजना से स्थानीय स्तर पर काम, आय और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

लखनऊ। विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश दैवीय आपदा प्रबंधन समिति के सभापति डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने नई योजना ‘वीबी-जी राम जी’ को लागू करने की तैयारी के साथ ही इसके लिए 95,692.31 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि मनरेगा के लिए 30,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत साल में 125 दिनों के काम का वादा किया गया है।

यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), 2005 के तहत बनी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल की दो दशक पुरानी ग्रामीण रोजगार योजना का स्थान लेगी। इस योजना के लागू होने से गांव में गरीबों को ज्यादा दिन काम की गारंटी मिलेगी, इससे गांवों से हो रहे पलायन के रुकने के साथ ही गांव के युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक साफ रोडमैप तैयार करता है। यह एक ऐसा अनोखा बजट है इससे महंगाई नियंत्रित होगी।