Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home अपराध वकीलों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला

वकीलों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला

64
वकीलों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला
वकीलों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला

होटल में भोजन पैक कराने पहुंचे तीन वकीलों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला, एक की हालत नाज़ुक।

अजय सिंह

हरदोई। कानून-व्यवस्था को चुनौती देता एक गम्भीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के रंजना होटल में मामूली कहासुनी के बाद होटल मालिक और कर्मचारियों ने तीन अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक अधिवक्ता की हालत अत्यन्त नाज़ुक बनी हुई है, जिससे पूरे अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता दीपक पाल, रोहित सिंह और दीपक त्रिपाठी होटल से भोजन पैक कराने पहुंचे थे।

दो थाली भोजन के बदले 400 रुपये का भुगतान करने के बाद जब वे पान मसाला ख़रीदने लगे, तभी किसी बात को लेकर होटल मालिक व कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और होटल स्टाफ़ ने तीनों अधिवक्ताओं पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। दीपक पाल के सिर और शरीर में गहरी चोटें आईं, जिनकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। उन्हें तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सीटी स्कैन रिपोर्ट में गम्भीर अन्दरूनी चोटों की पुष्टि हुई है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी रोष फैल गया।

हरदोई अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला बताते हुए कड़ी निन्दा की और आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी। फिलहाल पुलिस ने होटल मालिक व कर्मचारियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वकीलों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला