SIR के अपने खोदे गड्ढे़ में गिरेगी भाजपा-अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश भाजपा में मचे आपसी घमासान का कारण ऊपरी तौर पर भले कोई ‘विद्रोही बैठक’ हो पर असल कारण ये है कि भाजपाई विधायकों के बीच ये समाचार पहले ही प्रसारित हो चुका है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट गये हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि बकौल ‘एक वर्ष-शेष’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के लगभग 85-90 प्रतिशत उनके अपने ही वोटर कटे हैं। इसका राजनीतिक गणितीय विश्लेषण हैः 28900000 का अगर केवल 85 फीसदी मान लिया जाए तो ये आँकड़ा होगा लगभग 24565000 है। अब इस आँकड़े को उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीट से भाग दे दिया जाए तो ये आँकड़ा लगभग 61 हजार वोट प्रति सीट आएगा। SIR के अपने खोदे गड्ढे़ में गिरेगी भाजपा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे में ये निष्कर्ष निकलता है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की हर एक सीट पर आनुपातिक रूप से 61 हजार  वोट कम पाएगी। ऐसे में वो सरकार क्या बनाएगी, दहाई का अंक भी पार नहीं कर पायेगी। इसीलिए आपसी लड़ाई अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप व टोका-टोकी व खुलेआम नोटिस के रूप में सामने आ रही है। भाजपाई विधायक अलग-अलग बैठकें करके ये दिखा रहे हैं कि भाजपा सरकार, भाजपा संगठन व भाजपा के संगी साथी कोई भी उनकी नहीं सुन रहे हैं इसीलिए उनके कोई काम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में जब चुनाव के पूर्व उनके कामों के आधार पर उनके मूल्यांकन का सर्वे करवाया जाएगा तो वो फ़ेल हो जाएंगे। यही वो बुनियादी कारण है कि वो सब इकट्ठे होकर अपनी सफ़ाई देने में जुट गये हैं। भाजपा में चंद गिने-चुने लोगों के महाभ्रष्टाचार में से इन ‘असंतुष्टी से विद्रोह के स्तर तक’ पहुँचे लोगों के हिस्से बदनामी की छींटों के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा है। भाजपाई एसआईआर ने अपने खोदे गड्ढे़ में भाजपा को ही गिरा दिया है। SIR के अपने खोदे गड्ढे़ में गिरेगी भाजपा-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button