नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं:स्वतंत्र देव सिंह

19
नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं:स्वतंत्र देव सिंह
नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं:स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने केन- बेतवा लिंक परियोजना एवं उत्तर प्रदेश इरिगेशन एवं ड्रेनेज बिल 2024 के संबंध में की समीक्षा बैठक। नहरों में अनिवार्य रूप से रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। रोस्टर के हिसाब से पानी उपलब्ध ना कराए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय प्रोन्नति पाने वाले अभियंताओं को प्रशिक्षण के उपरांत ही पोस्टिंग दी जाए। नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं:स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। आज विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु समय से पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा में नहरों में टेल तक अनिवार्य रूप से पानी की पहुंच सुनिश्चित कराई जाए। उपरोक्त कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश आज यहां उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित केन बेतवा लिंक परियोजना एवं उत्तर प्रदेश इरिगेशन एवं ड्रेनेज बिल 2024 से संबंधित प्रस्तुतीकरण के अवसर पर दिया। जल शक्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, रोस्टर के हिसाब से पानी उपलब्ध ना कराए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग में अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टिंग देने से पहले अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कराया जाए, प्रशिक्षण के उपरांत ही उन्हें पोस्टिंग दी जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान (उत्तरी भारत नहर व ड्रेनेज अधिनियम 1873) जो की अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था को समाप्त कर नए अधिनियम उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं ड्रेनेज अधिनियम 2024 पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के दौरान मंत्री जी ने सुझाव देते हुए कहा कि अधिनियम को किसानों का हितैषी बनाया जाए तथा उन प्राविधानों को समाप्त कर दिया जाए जो किसानों के हित में बाधक थे भविष्य में पानी की स्थिति के दृष्टिगत पानी की किफायती उपयोग पर ज़ोर दिया जाए तथा सभी किसानों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।


जल शक्ति मंत्री ने इस अवसर पर केन बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा भी की, इस दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के सभी कंपोनेंट की समीक्षा के दौरान कार्यों डीपीआर की प्रगति पर चर्चा भी हुई। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यालय के उच्च अधिकारियों को केन बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्देशित भी किया।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभाग अध्यक्ष संदीप कुमार, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन, प्रमुख अभियंता परियोजना, संबंधित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों उपस्थित थे। नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं:स्वतंत्र देव सिंह