Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ हादसे में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता

प्रतापगढ़ हादसे में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता

270

मुख्यमंत्री ने  जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र मानिकपुर के अन्तर्गत एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।  प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रु0 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र मानिकपुर के अन्तर्गत एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।