निर्वाण आश्रय केंद्र में बच्चों से मिले उपमुख्यमंत्री

बच्चों से मिले उपमुख्यमंत्री, जाना हाल-चाल। अस्पताल प्रबंधन को उचित उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। राजधानी के निर्वाण आश्रय केंद्र में निवासरत हैं यह बच्चे। निर्वाण आश्रय केंद्र में बच्चों से मिले उपमुख्यमंत्री

लखनऊ। राजधानी के निर्वाण आश्रय केंद्र में निवारसत बच्चों का हालचाल जानने के लिए गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अस्पताल प्रबंधन को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्वाण आश्रय केंद्र में कई बच्चे निवासरत हैं। वहां उन्हें आश्रय एवं भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। कुछ बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने के चलते उन्हें लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपमुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे एवं उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल लिया। बच्चों से बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल प्रबंधन को बच्चों बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्वाण आश्रय केंद्र में बच्चों से मिले उपमुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button