
राजेन्द्र चौधरी
भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज है। उत्तर प्रदेश पर कुछ नौ लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। उत्तर प्रदेश के इस बजट में भी भाजपा सरकार ने 91 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। आजादी के बाद 2017 तक यूपी पर तीन लाख करोड़ का कर्ज था लेकिन श्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछले आठ साल में 6 लाख करोड़ रूपये का और कर्ज ले चुकी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। भाजपा सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान है। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। जनता की जेबे खाली है।
प्रदेश और केन्द्र की सरकार में विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर हैं। सरकार झूठे आंकड़े देकर जमीनी सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा है। निर्माण कार्यों से लेकर स्वास्थ्य, पुलिस विभाग हर जगह भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार पूरी तरह से झूठ, लूट और बेईमानी की नीति पर चल रही है।जनहित में कोई काम नहीं हो रहा है। किसानों, नौजवानों समेत आम लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। गरीबों के साथ अन्याय बढ़ता जा रहा है। हर वर्ग निराश और दुःखी है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। 2027 में भाजपा की झूठ, लूट और बेईमानी वाली सरकार को जनता हमेशा के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया-अखिलेश यादव