मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास

26
मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास
मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास
धर्मेन्द्र कुमार सिंह

आम आदमी पार्टी केजरीवाल लगातार 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करके भाजपा के जहां मंसूबों पर पानी फेरा वही भारत में चारो दिशाओं में दो दर्जन से अधिक राज्यों में राज करने वाली और भगवा लहराने वाली भाजपा को मुंह भी चिढ़ाती रही।मोदी की गारंटी पर दिल्ली में यमुना की महाआरती के साथ सफाई अभियान शुरू। मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास

देश की राजधानी दिल्ली की जनता ने डबल इंजन की भाजपा सरकार के हांथ स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता सौंप कर अपना मंतव्य स्पष्ट कर वादा पूरा कर दिया है। अब भाजपा और मोदी की अपने वादों और संकल्पों गारंटी पर खरा उतरने की बारी है। हालांकि भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी पूरी करने के लिए दिल्ली सरकार गठन का इंतजार किए बगैर ही यमुना को शुद्ध साफ करने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही यमुना भव्य महाआरती भी शुरू कर दी है ।हालांकि भाजपा 28 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर थी खास कर एक कसक तो थी लेकिन इधर 2014 में जबसे केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनी तबसे भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर कब्जा न होना खटक रहा था।

भाजपा का मंसूबा था कि देश की राजधानी में यदि सत्ता भाजपा के हांथ आ जाए तो दिल्ली में विकास की गंगा बहा दे। लेकिन आम आदमी पार्टी केजरीवाल लगातार 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करके भाजपा के जहां मंसूबों पर पानी फेरा वही भारत में चारो दिशाओं में दो दर्जन से अधिक राज्यों में राज करने वाली और भगवा लहराने वाली भाजपा को मुंह भी चिढ़ाती रही। चुनौतियां देती रही कि दिल्ली की राजधानी में भाजपा कभी सत्तासीन नहीं होगी। भाजपा प्रति चुनाव में मुंह की खाती रही भाजपा के हर एक दांव उल्टे पड़े और आप को मात नहीं दे पाए। लेकिन इस बार भाजपा ने केजरीवाल और आप को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बुरी तरह से घेर कर चारो खाने चित कर दिया। केजरीवाल भाजपा की इस भ्रष्टाचार की फिरकी चक्रव्यूह से निकल नहीं पाए शीश महल आप दा यमुना की गंदगी और शराब आदि घोटालों के आरोपों से घिरे केजरीवाल और आप पार्टी निकल ही नहीं पाई। अन्ततः केजरीवाल आप पार्टी का किला ढहाने में भाजपा कामयाब हुई और दिल्ली फतह कर ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाया कि यदि दिल्ली में भाजपा सत्ता में आती है तो सर्व प्रथम यमुना की साफ सफाई होगी तथा यमुना जल को नहाने धोने पीने लायक बनाया जाएगा । दिल्ली की जनता ने मोदी पर अटूट विश्वास भरोसा करके बहुमत के साथ 48 सीटों पर जीत देकर अपना वादा तो निभा दिया। अब बारी आई मोदी की तो भाजपा और मोदी ने भी दिल्ली में सरकार के गठन का इंतजार किए बिना ही पहले ही यमुना की साफ सफाई अभियान शुरू करा दिया है। मोदी ने कहा था कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की गारंटी है। तो उस वादे और गारंटी को पूरा करने के लिए यमुना में सफाई कार्य और महाआरती शुरू करा कर भाजपा ने संकेत दे दिया है कि मोदी ने दिल्ली की जनता से जो जो वादे दावे किए है जो जो गारंटी दी है वो सब अक्षरशः पूरी की जाएगी। यमुना सफाई जैसे अबतक नामुमकिन कार्य को प्राथमिकता पर लेकर मुमकिन बनाने पर काम शुरू करके भाजपा ने यह प्रमाणित करने की कोशिश की है कि “मोदी है तो सब मुमकिन है” अब यमुना के दिन बहुरने वाले है। अभी दिल्ली में सरकार का गठन नहीं हुआ लेकिन डबल इंजन की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए यमुना में सफाई कार्य शुरू कराकर मोदी की गारंटी की गारंटी पक्की कर दिया है।

भाजपा ने दौरान चुनाव आप और कांग्रेस पार्टी की तर्ज पर दिल्ली की जनता को लुभाने और दिल्ली की सत्ता पर सत्तारूढ़ होने के लिए तमाम लोक लुभावन दावे वादे और घोषणाएं भी की। आखिरकार दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को सत्ता सौंप दी। अब बारी और जिम्मेदारी भाजपा एवं मोदी की है कि वह अपने वादे दावे और संकल्प घोषणाएं धरातल पर पूरी करें । दिल्ली की जनता भाजपा खासकर मोदी की तरफ विश्वास और उम्मीदों सहित निहार रही है । इस बात से भी नकारा नहीं जा सकता है कि ये दिल्ली दिल वालो की दिल्ली जनता है विश्वास और भरोसे उम्मीदों वादों पर खरा उतरती है तभी तो केजरीवाल को दस साल राज करने का मौका दिया । लेकिन केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दिए गए विश्वास संकल्प और वादों तोड़कर धोखा दिया और भ्रष्टाचार एवं अहंकार में आकंठ डूब गए जिसका खामियाजा उन्हें इस चुनाव में भुगतना पड़ा। अगर भाजपा अपने वादों और संकल्पों पर खरा उतरती है।

दिल्ली का अपेक्षित विकास करती है तो ये दिल्ली की जनता भाजपा को आगे दशकों तक दिल्ली पर राज करने का खुल्लमखुल्ला मौका देगी वोट और स्पॉट भी देगी। लेकिन अगर कथनी करनी में जरा भी अंतर रहा तो अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में भी हिचकेगी नहीं। यह भाजपा को भी पूरा अहसास है। तभी तो भाजपा ने दिल्ली का किला फतह किया है दिल्ली की जनता का दिल जीतने और दिल्ली का विकास करने में कोई कोर कसर और चूक नहीं करना चाहती और न ही कंजूसी ही करेगी भाजपा के टारगेट में एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के दस सालों के घोटालों की जांच भ्रष्टाचार का खुलासा करना है। तो वही पांच साल सिर्फ दिल्ली का विकास करना ही लक्ष्य होगा। मोदी ने जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हौसलाअफजाई करते हुए दिल्ली के विकास का मसौदा भी पेश कर दिया। मोदी ने विकास के एजेंडे में भ्रष्टाचार की जांच और सर्व प्रथम मां यमुना की स्वच्छता के कार्य को शामिल करने के संकेत अपने भाषण में ही दे दिए है । अब यमुना मैया के भी दिन बहुरने वाले है। दिल्ली की नव निर्वाचित भाजपा सरकार का पहला और पूरा फोकस यमुना की सफाई और पेयजल बिजली सड़कों पर होगा । इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे दिल्ली वासियों ने केजरीवाल आप को सत्ता से बेदखल करके भाजपा को 28 साल बाद भरोसे के साथ सत्ता सौंपी है।

भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गंगा सरयू हो या फिर संगम अथवा नर्मदा सभी पर पानी की तरह पैसा बहाया और उद्धार किया। लेकिन यमुना मईया गंदगी से निजात पाने के लिए सफाई एवं निर्मल जल होने की अरसे से वाट जोह रही थी। अब भाजपा को दिल्ली में अवसर मिला है भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। अब वह दिन दूर नहीं जब काशी मथुरा अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश की तर्ज पर दिल्ली में भी यमुना सजाई और संवारी जाएंगी एवं यमुना मईया की विहंगम आरती होगी यमुना माई को गंदगी से उद्धार करने के लिए भाजपा डबल इंजन की सरकार खजाने खोलने को तैयार है। जिस यमुना में गंदगी के कारण छठ पूजन नहीं हो सकती थी उस यमुना को पूजन और नहाने तथा जल पीने योग्य बनाने की बड़ी चुनौती भाजपा के सामने है। हालांकि भाजपा ने यमुना की सफाई अभियान शुरु करके गारंटी पर काम शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां सफाई शुरू हुई है वहीं दूसरी तरफ यमुना आरती भी शुरू हो चुकी है।

मोदी ने कहा था कि यमुना दिल्ली की पहचान बनेगी अब उसी दिन का इंतजार दिल्ली की जनता को है। हालांकि भाजपा का उद्देश्य है कि पूर्वांचलियों को यह एक बड़ी सौगात दी जाए जिन्होंने भाजपा को सर्वाधिक प्रतिशत में वोट स्पॉट दिया है। उन्हें छठ पूजन के लिए यमुना को शुद्ध कर सजाया संवारा जाए और यमुना घाटों पर छठ पूजन करा कर पूर्वांचलियों को सौगात देने के साथ साथ उनके दिलों में जगह बनाई जा सके। इसी प्रकार दिल्ली वासियों को अन्य मूलभूत सुविधाएं देने की दिल्ली का समग्र विकास करने की तथा दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त और गंदगी मुक्त करना भाजपा के समक्ष बड़ी चुनौती है। लेकिन भाजपा ने देश की राजधानी दिल्ली सबसे सुंदर शहर बनाने की दिशा में रोड मैप बनाना शुरू कर दिया है। सरकार सत्तारूढ़ होते ही दिल्ली के विकास पर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगे जाएगे इस बात से नकारा नहीं जा सकता है।

भाजपा की नव निर्वाचित दिल्ली सरकार तन मन और धन से दिल्ली में यमुना शुद्ध साफ करने और सजाने संवारने का अपना संकल्प और मोदी की गारंटी पूरा करके ही दम लेगी ऐसा हो भी क्यों न दिल्ली की जनता को मोदी ने जो गारंटी दी और बचन दिया है । मोदी ने खुद कहा है कि मोदी की गारंटी माने गारंटी की गारंटी है। मोदी के संकल्प गारंटी को पूरा करने के लिए भाजपा पूरी जी जान लगा देगी। अब भाजपा का दिल्ली में सिर्फ और सिर्फ विकास का एक सूत्रीय लक्ष्य होगा । पांच साल तक बिना रुके बिना थके भाजपा मोदी के नेतृत्व में इतना विकास कर देना चाहेगी कि अगली बार चुनाव में विकास के नाम पर वोट मिल सके और इतनी मेहनत तथा जद्दोजेहद न करनी पड़े। फिलहाल मोदी की गारंटी को अमली जामा पहनाने के लिए दिल्ली में यमुना सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है । भारी भरकम मशीनों को यमुना में उतार दिया गया है। जिसमें मुख्य सचिव सहित कई विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है। यमुना की साफ सफाई के लिए पांच चरण नियत किए गए है अवधि अधिकतम तीन वर्ष निर्धारित की गई है। यमुना सफाई कार्य अभियान शुरू होते ही आपके बयानवीरो ने टिप्पणियां करनी शुरू कर दी है। यमुना की सफाई के साथ साथ यमुना की आरती शुरू होने से दिल्ली की जनता खुशी जाहिर कर रही है। मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास

—– लेखक वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार चिंतक विचारक टिप्पणीकार एवं आलोचक हैं।