Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 2023 बैच के 20 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की...

2023 बैच के 20 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की भेंट

172
2023 बैच के 20 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की भेंट
2023 बैच के 20 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की भेंट

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से 2023 बैच के 20 प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों ने भेंट की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उत्तर प्रदेश प्रशासनिक परिवार में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि कार्य अनुभव के लिहाज से यूपी काडर देश का सर्वश्रेष्ठ काडर है। यहां पर अधिकारियों को चुनौतियों के साथ एक्सपोजर का भी मौका मिलता है। यूपी पुलिस देश का सबसे बड़ा पुलिस बल है। विगत 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पुलिस बल को नवीनतम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यूपी पुलिस काफी प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर रही है। राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणायें बदली हैं।

     उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उत्तर प्रदेश की तुलना विकसित राज्यों से की जाती है। मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका निवेश की है। निवेश के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था बहुत जरूरी है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। महिलाओं की सुरक्षा बेहतर हुई है। आगामी 13 जनवरी से 45 दिन के महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। पिछले कुभ में लगभग 24 करोड़ लोग आए थे। इस बार लगभग 30 से 35 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसमें सभी अधिकारियों को अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा, जो दुनिया में कहीं भी नहीं मिल सकता।

       उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से उन्हें दूसरों के बारे में सोचने और कार्य करने का मौका मिला है। जनमानस से संवाद कर उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। आज इंटरनेट व सोशल मीडिया होने के कारण चीजें पल भर में वायरल हो जाती हैं और अपराध के तरीके में बदलाव आया है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उन्हें तत्पर रहना होगा और स्वयं को नवीनतम टेक्नोलॉजी से अपग्रेड रखना होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक बी0डी0पॉलसन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 2023 बैच के 20 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की भेंट