कुम्हारों के दीये चाइनीज से महंगे-मंडलायुक्त

कुम्हारों के दीयों की कीमत चाइनीज सामान से अधिक। अयोध्या में सुरक्षा के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात।दिल्ली से आए 15 सदस्यीय मीडिया दल ने अयोध्या में किया विकास कार्यों का अवलोकन,मंडलायुक्त,आईजी,जिलाधिकारी व एसएसपी ने दी दीपोत्सव 2024 के बारे में जानकारी।

अयोध्या। दिल्ली से आए 15 सदस्यीय राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि मंडल ने आज अयोध्या में विकास कार्यों का अवलोकन किया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मीडिया दल को संबोधित करते हुए कहा, कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीयों की कीमत हमारे लिए चाइनीज सामान से अधिक है, जो स्थानीय कला और स्वदेशी उत्पादों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए, आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ए0आई0 तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में  विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया और केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय स्तर के कई मीडियाकर्मी शामिल है और इस यात्रा का उद्देश्य उनके माध्यम से देश की जनता को अयोध्या की विरासत, राम मंदिर निर्माण की प्रगति और दीपोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा करना है।इससे क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। पीआईबी दिल्ली के अपर महानिदेशक तोष कुमार के नेतृत्व में आया यह दल अयोध्या और राजधानी लखनऊ में केंद्र सरकार के प्रयासों द्वारा उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों का अवलोकन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button