Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में राजनीतिक क्रूरता की हद

भाजपा सरकार में राजनीतिक क्रूरता की हद

167
संसद का सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की
संसद का सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की

भाजपा सरकार में राजनीतिक क्रूरता की हद हो गयी हैं, ये प्रतिरोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा है। बसे-बसाये घरों को गिराकर भाजपा सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वे दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा और भी नीचे गिरती जा रही है।

आज लोकसभा क्षेत्र फर्रूखाबाद के विधान सभा क्षेत्र अमृतपुर के ग्राम उखरा में वर्षों से बसे 25 गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर भाजपा सरकार ने न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को बरसात में बेघर कर दिया। कई सालों से रह रहे लोगों का घर तोड़कर इस सरकार ने पीडीए समाज पर अत्याचार किया। भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आयी है। पीडीए समाज का शोषण कर रही है। गरीब परिवारों को उजाड़ने की भाजपा सरकार की यह कार्रवाई बेहद निन्दनीय है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। सत्ता संरक्षण में अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा है।

भाजपा सरकार जनता को दवाई, इलाज, चिकित्सा, षिक्षा और सुरक्षा नहीं दे पा रही है। गरीबों और पीड़ितों की मदद करने के बजाय उन्हें संकट में डाल रही है। यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। मनमानी पर उतारू है। आम जनता गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान किसी को भी इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले समय में जनता भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार और अपमान का बदला जरूर लेगी।