अखिलेश यादव ने आरती को दिया लैपटॉप

अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में सीबीएसई परीक्षा 2024 की 12वीं के परीक्षा परिणाम में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आरती यादव को लैपटॉप देकर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की। आरती यादव रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंदिरा नगर लखनऊ में कॉमर्स की छात्रा रही है। छात्रा के पिता लालू सिंह यादव भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वे बाटी-चोखा की दुकान चलाते है। अखिलेश यादव ने आरती को दिया लैपटॉप

आरती यादव ने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडीज एजूकेशन और एकाउंटिंग में 100 में 98 और आईपी में 100 में 99 अंक हासिल किये हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा,पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी सहित समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव एवं संग्राम सिंह तथा महातिम सिंह यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने आरती को दिया लैपटॉप

Related Articles

Back to top button