Sunday, January 18, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में चरमपर महंगाई और भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में चरमपर महंगाई और भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव

142
UP में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था बदहाल
UP में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था बदहाल

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली कभी दूर नहीं कर सकती है। वह प्रत्येक स्तर पर सत्ता का दुरूपयोग करती है। निर्दोषों को झूठे केसों में फंसाती है। लोकसभा चुनावों में पराजय के बाद भी भाजपा कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राम मनोहर लोहिया सभागार में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए भाजपा का मुकाबला करेगा और उसे हराएगा। पीडीए में समाज के सभी पक्षों के हित सुरक्षित हैं। पीडीए के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई को भी अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का लक्ष्य है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है। वह नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव को तहस-नहस करने का इरादा रखती है। समाज में सभी को हक और सम्मान मिले इसके लिए समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना को आवश्यक मानती है। भाजपा सरकार में चरमपर महंगाई और भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की जब भी सरकार बनेगी जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान दिया जायेगा। भाजपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट है। महिलाओं और बच्चियों का जीवन असुरक्षित है। फर्जी एनकाउण्टरों की वजह से उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतों के मामलों में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं और उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेल दिया है। कोई भी भाजपा सरकार में सुखी नहीं है। व्यापारी और दुकानदार लूटे जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है। जनता भाजपा से इतना त्रस्त है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित है। भाजपा सरकार में चरमपर महंगाई और भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव