दिव्यांग महागठबन्धन का गठन-मनीष श्रीवास्तव

147
दिव्यांग महागठबन्धन का गठन-मनीष श्रीवास्तव
दिव्यांग महागठबन्धन का गठन-मनीष श्रीवास्तव

प्रदेश के सभी दिव्यांग संगठनों को एकजुट करने के प्रयास से ‘‘दिव्यांग महागठबन्धन’’ का गठन प्रदेश के दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए सड़कों पर होगा संघर्ष दिव्यांग महागठबन्धन का गठन-मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निशक्तजन प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश दिव्यांगजनों को एकजुट करने की दिशा में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के कई दिव्यांग संगठनों के प्रमुखजन भी शामिल रहे। बैठक में प्रदेश के सभी दिव्यांग संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए ‘‘दिव्यांग महागठबन्धन’’ की कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। जिसमें कांग्रेस निशक्तजन (विकलांग) प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव को ‘‘दिव्यांग महागठबन्धन’’ का अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा जी को कोषाध्यक्ष बनाया किया गया।

निशक्तजन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को ‘‘दिव्यांग महागठबन्धन’’ का महासचिव, आल दिव्यांग विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय दिव्यांग यूनियन राष्ट्रीय सचिव राम प्रवेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार को उपाध्यक्ष, भारतीय जागृति मिशन के अध्यक्ष अनूप कुमार को उपाध्यक्ष, सशक्त दिव्यांगजन आत्मनिर्भर समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा, दिव्यांग जीवन ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप सैनी को प्रचार सचिव, आजाद अधिकार सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता को सचिव, आदि शंकराचार्य वैदिक दिव्यांग फाऊंडेशन के अध्यक्ष माता प्रसाद, ज्ञान प्रताप शर्मा व बलराज को सचिव, कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी को महागठबंधन का प्रवक्ता बनाया गया है।

दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के अनुपालन, दिव्यांगजनों को नौकरी,स्वास्थ्य,शिक्षा, सुरक्षा तथा पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर संयुक्त रूप से प्रदेश व्यापी आन्दोलन की रणनीति तैयार की गयी, जनपद स्तर की समस्याओं संकलित कर मांग पत्र में शामिल किया जायेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निशक्तजन प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं ‘‘दिव्यांग महागठबन्धन’’ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने उन सभी संगठनों से जो अभी तक दिव्यांग महागठबन्धन में शामिल नही है  अपील किया है कि दिव्यांगजन के हक व अधिकार दिलाने के लिये महागठबन्धन का हिस्सा बने और प्रदेश के दिव्यांगजन के अधिकारों की लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगजन को उनका अधिकार जल्द दिलाये अन्यथा अब सडकों पर उतरकर संघर्ष होगा। दिव्यांग महागठबन्धन का गठन-मनीष श्रीवास्तव