Monday, May 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश एचटी लाइन की चपेट में आने से 4 की मौत, 4 झुलसे

एचटी लाइन की चपेट में आने से 4 की मौत, 4 झुलसे

275


अजय सिंह

बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है।,जबकि चार लोग झुलस गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस की माने तो यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। इसको लेकर चल रहे लोग की चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।