अयोध्या में 39 प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने फार्म लिया

अयोध्या। विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को जनपद के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये 01 फरवरी को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार द्वारा जनपद में निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के तीसरे कार्य दिवस में पाँचो विधानसभाओं को मिलाकर कुल 03 नामांकन एवं 39 नामांकन पत्र राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा लिये गये। जिलाधिकारी ने बताया कि 275-अयोध्या विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने एक सेट में व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तेज नारायण पांडे ने दो सेट में तथा 276 गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी द्वारा तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया। इसके साथ ही 274-बीकापुर विधानसभा, 271-रूदौली विधानसभा तथा 273-मिल्कीपुर विधानसभ क्षेत्र में किसी प्रत्याशी द्वारा कोई भी नामांकन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन के तीसरे दिन 271-रूदौली विधानसभा में 09 नामांकन फार्म, 273-मिल्कीपुर विधानसभा में 05 नामांकन फार्म, 274-बीकापुर विधानसभा में 12 नामांकन फार्म, 275-अयोध्या विधानसभा में 07 नामांकन फार्म एवं 276-गोशाईगंज विधानसभा में 06 नामांकन फार्म (कुल 39) प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने फार्म लिया। उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा पूर्वान्हन 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है।


विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लक्ष्य से पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट में बनाए गए निर्वाचन नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां पर तैनात पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देश दिए कि पूरी मुस्तैदी के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखें और यदि किसी भी किस्म की समस्या आती है तो उसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दे। इसके साथ ही समय-समय पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार द्वारा नामांकन केंद्रों का भी निरीक्षण कर नामांकन का जायजा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button