27 बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार


अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, अयोध्या में 14 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया किया गया, जिसमें 45 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उनमें से 27 युवाओं को विभिन्न कम्पनियों के एच0आर0 के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु सहायक निदेशक सेवायोजन श्री पदम वीर कृष्ण ने रोजगार मेले में आये बेरोजगार युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इसी कम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर अयोध्या में एक कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें 22 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्री राम कुमार द्विवेदी ने काउन्सिलिंग में आये युवाओं को साक्षात्कार में सफल होने के उपाय बताये।

जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान स्वीकृति की बैठक दिनांक 16 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे आहुत की गयी है। शादी अनुदान योजना की स्वीकृति समिति के सदस्यों द्वारा की जानी है। उक्त जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button