अयोध्या में 21 जुलाई रोजगार मेला

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकाश मिशन अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 जुलाई, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर बेनीगंज, अयोध्या में लगायें गये रोजगार मेलें में निजी क्षेत्र की कम्पनी एच0आर0वी0एस0इण्डिया प्रा0लि0 के एच0 आर0 द्वारा अभ्यर्थियों को लिखित/साक्षात्कार के द्वारा 197 तकनीकी/गैर तकनीकी क्षेेत्र के अभ्यर्थियों का चयन मारूति सुजुकी कम्पनी, गुजरात में स्टूडेन्ट ट्रेनी/टेक्निकल पद के लिये किया गया। इस अवसर पर  कार्यक्रम में सम्मिलित आई0टी0आई0 के  प्रधानाचार्य, सहायक निदेशक (सेवायोजन), सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी एवं उप-प्रमुख डाॅ0 रा0म0लो0अ0वि0वि0, अयोध्या ने कैरियर काउन्सिलिंग करते हुऐ बच्चो की उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button