थानों पर आयोजित समाधान दिवस में 2 निस्तारित

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

रुदौली सर्किल के चारों थानों पर आयोजित समाधान दिवस में 25 शिकायतों में 2 निस्तारित। रुदौली में 7,पटरंगा में 1,मवई में 2 व बाबा बाजार में 15 मामले आये।

अयोध्या/भेलसर। रुदौली सर्किल के चारो थानों रुदौली,मवई,बाबा बाजार तथा पटरंगा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।चारों थानों कुल 25 मामले आये जिनमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। कोतवाली रुदौली में कोतवाल शशिकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान में 7 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।पटरंगा थाने में आयोजित समाधान दिवस में सीओ रूदौली आशुतोष मिश्रा,तहसीलदार रूदौली प्रज्ञा सिंह उपस्थित थे।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मात्र एक मामला राजस्व से सम्बंधित आया था।थाना मवई में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में दो मामले आये दोनों मामले राजस्व से सम्बन्धित थे।वहीं नवसृजित थाना बाबा बाजार में सबसे ज्यादा मामले आये।थाना प्रभारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में 15 मामले आये।वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरसी यादव ने बताया कि सभी मामले राजस्व से सम्बंधित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button