15 बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, अयोध्या में दिनांक 30 अगस्त 2022 को प्रातः 10.00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 47 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उनमें से 15 युवाओं को कम्पनी के एच0आर0 के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु सहायक निदेशक, सेवायोजन श्री पद्म वीर कृष्ण ने रोजगार मेले में आये हुए बेरोजगार युवाओं को कैरियर का चुनाव कैसे करें का टिप्स दिये। इसी क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, परिसर अयोध्या में एक कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें 40 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्री राम कुमार द्विवेदी ने काउन्सिलिंग में आये युवाओं को साक्षात्कार में सफल होने के गुण बताये। उक्त जानकारी सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या मण्डल, अयोध्या ।

अध्यक्ष जिला सलाहकार समिति (पी0सी0पी0एन0डी0टी0) मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या की अध्यक्षता में जनपद अयोध्या के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण/नवीनीकरण एवं संबंधित विषयों पर विचार विमर्श हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर दर्शन नगर अयोध्या में दिनांक 6 सितंबर 2022 को अपराहन 2 बजे बैठक आहुत की गयी है। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button