आई.एस.सी. की नेशनल मेरिट के प्रथम 3 स्थानों पर सी.एम.एस. के 13 छात्र

आई.एस.सी. की नेशनल मेरिट के प्रथम 3 स्थानों पर सी.एम.एस. के 13 छात्र,सी.एम.एस. के 23 छात्रों ने अर्जित किये 99 प्रतिशत से अधिक अंक।

लखनऊ। आई.एस.सी. (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा-2022 की नेशनल मेरिट में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के 13 मेधावी छात्रों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के 4 छात्र नेशनल मेरिट में प्रथम स्थान पर रहे हैं, जिन्होंने सर्वाधिक 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराया है। इन नेशनल टॉपर छात्रों में सी.एम.एस. के आकाश श्रीवास्तव, आदित्य विष्णु झिवानिया, फहीम अहमद एवं सिमरन सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार, 99.50 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. के 5 छात्र नेशनल मेरिट में द्वितीय स्थान पर रहे हैं, जिनमें आर्यन वर्मा, समर कुमार श्रीवास्तव, देविका सपरा, मोहम्मद कैफ खान एवं ओजस्व सैगल शामिल हैं जबकि 4 छात्रों नमन मिश्रा, भाविका श्रीवास्तव, नीलांजना प्रकाश एवं आस्था ने 99.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया है। इस वर्ष, सी.एम.एस. के 23 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर इतिहास रचा है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा में अपने पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है।

इस वर्ष आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल 3109 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 2023 छात्रों अर्थात 65.1 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, 106 सी.एम.एस. छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 745 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। शेष छात्रों ने भी उच्च अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की है।90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सी.एम.एस. के सभी 2023 मेधावी छात्र कल 25 जुलाई, सोमवार को प्रातः 7.00 बजे अपनी ऐतिहासिक सफलता पर ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button