अयोध्या में09 दिसम्बर आफलाइन रोजगार मेला


अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, अयोध्या में दिनांक 09 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10 बजे से एक ऑफ़लाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस ऑफ़लाइन रोजगार मेले में लगभग 300 से अधिक पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियांे के एच0आर0 द्वारा साक्षात्कार के उपरान्त चयन किया जायेगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल हों तथा सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हो, रोजगार मेला आई0डी0 4907 पर ऑफ़लाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button