सपा मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ – समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ। इस आजादी के लिए गांधी जी और कितनों ने ही त्याग तपस्या की तथा बलिदान दिए। इस आजादी को बनाए रखना है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, लखनऊ सहित प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी कार्यालयों ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जबकि सपेरा मण्डली ने बीन की धुन निकाली। ध्वजारोहण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द कुमार सिंह, रामसुन्दर दास निषाद एवं आशू मलिक एमएलसीगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।

गणतंत्र दिवस समारोह में व्यास जी गौंड, डाॅ0 फिदा हुसेन अंसारी, गीता सिंह, रामशंकर यादव, सतीश सिंह राठौर, विशाल कपूर, सहजराम यादव, डाॅ0 हरिश्चन्द्र यादव, बदरे आलम, मुनीर अहमद, जहीर अब्बास, राम बचन यादव, विजय कुमार जैन, विशाल साइलस, राजेश पटेल, किन्नर सोनम चिश्ती, जोखन सिंह पटेल, राममूरत पासवान, पूजा शुक्ला, शहीम फरमाना, जान आलम खां, अशोक गोंड, नसरीन फातिमा, दीप्ति पाल, चिन्ता यादव, कमला यादव, विशाल यादव, पुंदरी गौतम, विद्या सिंह भारती, ओमप्रभा, विशम्भर दयाल, अशफाक अहमद, दिलीप कमलापुरी, जगत मोहन बिंद, फरहानाज, मामून नसीम, गुरमीत सिंह, नवीन कुमार आदि सैकड़ों नेताओं और कार्यक्रर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button