संघ परिवार के संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती को इंडिया टुडे ग्रुप का हेल्थ गिरी अवार्ड

संघ परिवार के संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती को इंडिया टुडे ग्रुप का हेल्थ गिरी अवार्ड मिला।कोरोना काल में देश में सबसे अच्छा काम करने वाला संगठन घोषित।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में प्रतियोगिता हुई।

कोरोना काल में देश भर में हुए सामाजिक कार्यों को लेकर आज तक न्यूज चैनल को चलाने वाले इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया गया। राज्यों के बीच हुई प्रतियोगिता में पहला स्थान केरल को मिला। बताया गया कि केरल की सरकार ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने और संक्रमित लोगों की जान बचाने में सबसे अच्छा कार्य किया। इसी प्रकार निजी और सरकारी अस्पतालों के कार्यों का भी अध्ययन कर हेल्थ गिरी अवार्ड दिया गया। इसी क्रम में देशभर के स्वयं सेवी संगठनों के कार्यों की भी गहनता के साथ समीक्षा की गई। इस समीक्षा में अक्षय पात्र जैसे संगठनों को भी शामिल किया गया।

02 अक्टूबर को हुए समारोह में इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने बताया कि अभियान को चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रेरित किया था। नि:संदेह नरेन्द्र मोदी स्वच्छता को लेकर संवेदनशील हैं। इसी क्रम में कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने का सुझाव भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही दिया। प्रधानमंत्री की पहल पर ही हेल्थगिरी अवार्ड देने का काम किया जा रहा है। उन्हें खुशी है कि कोरोना काल में देशभर में राष्ट्रीय सेवा भारती संगठन ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

स्वयं सेवी संगठनों के कार्यों की समीक्षा देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहान जैसे विशेषज्ञों ने की है। वे स्वयं भी इस चयन समिति में शामिल रहे। इंडिया टूडे के समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा भारती संगठन पिछले चालीस वर्षों से समाज में सेवा का कार्य कर रहा है। इस संगठन को वे व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान में सेवाभारती के स्वंय सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यकर्ता सेवा की भावना से काम करते हैं। देश में सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी संगठन का अवार्ड मिलने पर राष्ट्रीय सेवा भारती के प्रमुख पन्नालाल भंसाली ने बताया कि कोरोना काल में देशभर में पांच लाख कार्यकर्ताओं ने पीडि़तों की सहायता की।

73 लाख से भी ज्यादा परिवारों के चार करोड़ 66 लाख लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए देशभर में करीब 1800 स्थानों पर कैम्प लगाए गए। एक लाख 92 हजार लोगों के लिए अस्थायी आवास की सुविधा की गई। कोरोना वायरस से बचाने के लिए 96 लाख मास्क का वितरण भी किया गया। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 60 लाख लोगों को औषधिय काढ़ा पिलाया गया। संक्रमित लोगों की जाने बचाने के लिए शिविर लगाकर रक्त भी एकत्रित किया। भंसाली ने बताया कि उनके संगठन के सेवा काय निरंतर चलते रहते हैं। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को नया अनुभव हुआ है।

संघ परिवार से जुड़ा है संगठन:-

राष्ट्रीय सेवा भारतीय संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा है। यह संगठन संघ परिवार का ही सदस्य है। उल्लेखनीय है कि संघ से जुड़े संगठन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी भी संघ परिवार का एक राजनीतिक संगठन हैं। संघ में जो हैसियत राष्ट्रीय सेवा भारती के पदाधिकारियों की है वो ही भाजपा के पदाधिकारियों की होती है। भले ही भाजपा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री। संघ में समय समय पर ऐसे संगठनों के कार्यों की समीक्षा भी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button