Monday, May 18, 2026
Advertisement
Home विशेष मौलाना अबुल कलाम आजाद की 133वीं जयन्ती

मौलाना अबुल कलाम आजाद की 133वीं जयन्ती

342

आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आजाद की 133वीं जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने मौलाना आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समाज के विभिन्न वगों के प्रतिनिधियों, कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत व स्वतंत्रता संग्राम में मौलाना आजाद के बहुमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका एक-एक कदम देश को आजाद कराने व राष्ट्र के निर्माण को समर्पित था। हम सभी लोगों को उनके समर्पण, बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री दिनेश सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, मो0 तारिक सिद्दीकी, शहनवाज खान, अख्तर मलिक, आलोक सिंह रैकवार, अंकित सक्सेना सहित भारी संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।