मैनपुरी का उपचुनाव देश की राजनीति को दिशा देने वाला चुनाव

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार में भोगांव और सैफई में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं में जिस तरह से भारी जोश दिखाई दिया है, उससे लगता है कि रिकार्ड मतों से जीत के संकल्प को इस बार मतदाता और कार्यकर्ता पूरा करके ही रहेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें लगी हैं। यह देश की राजनीति को दिशा देने वाला चुनाव है।समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी के हृदय में मैनपुरी बसती रही है। मैनपुरी का विकास हमारी प्राथमिकता है। नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब मैनपुरी का एक-एक मतदाता साइकिल का बटन ईवीएम में दबाकर ऐतिहासिक जीत से जिताएंगे।


पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमें एकजुट रहकर डिम्पल यादव को रिकार्ड मतों से जिताना है। यह सम्मान की लड़ाई है। उपचुनाव में हर एक वोट साइकिल चुनाव चिह्न पर देकर रिकार्ड बनाना है।अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने सभी से ईवीएम को लेकर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जब डब्बे बदल सकते हैं तो ईवीएम भी बदल सकती है। सरकार नहीं बताती है कि 20 लाख ईवीएम कहां गायब है…?


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने जो मिथ पाल रखा है उसे तोड़ना है। नेताजी के आदर्शों पर चलकर नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाना है। नेताजी जो जिम्मेदारी छोड़ गए हैं, उसका नेतृत्व अखिलेश यादव जी को करना है। हम सब साथ है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में घबराहट है। घबराहट इसलिए है, क्योंकि मैनपुरी के मतदाताओं ने इस उपचुनाव में भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है। भाजपा साजिश और षड्यंत्र करती है। भाजपा जैसा षड्यंत्र कोई नहीं कर सकता है। हम लोगों को लेकर भाजपा बहुत परेशानी और तकलीफ में रहती है। उसकी तकलीफ की दवा कहीं नहीं है। हमारा परिवार दूर हो जाए तो कहते हैं कि परिवार में झगड़ा है। हम एक साथ आ जाएं तो कहेंगे परिवारवादी है। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। आने वाला समय बताएगा इसका परिणाम कितना बड़ा होगा।श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और समाजवादियों को लेकर भाजपा तमाम तरह का दुष्प्रचार करती है। हमारे नेता और कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार से सावधान रहें। नेताजी ने हम सब को भाईचारे और सौहार्द की राजनीति सिखाई है। सिखाया है कि सभी का सम्मान कैसे किया जाए। हम लोगों को सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना है और विकास की राजनीति करनी है।


अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी और इटावा के आसपास जो भी विकास दिखाई दे रहा है सब नेताजी की देन है। नेताजी ने सड़के बनाई। स्कूल बनाए, मेडिकल कॉलेज बनाएं। लोगों को सुविधाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा मैनपुरी में विकास का दावा नहीं कर सकती, भाजपा ने कुछ नहीं किया है। भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार और गड्ढायुक्त सड़कों का ही दावा कर सकती है। पूरे प्रदेश की सड़कों में गड्ढे हैं और निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।कार्यकर्ता सम्मेलन में रामगोविन्द चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, चन्द्रभूषण सिंह, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, आदित्य यादव, संजय लाठर, डॉ0 राजपाल कष्यप, आलोक शाक्य सहित बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button