बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में……


लखनऊ,  जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस, संयुक्त निदेशक, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई-दिल्ली के पत्र के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति 11 अक्टूबर को अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से काफी मदद मिली है और देश में लोगों का बेटियों के प्रति नजरिया भी बदला है। दिक्कत की बात यह है कि अब फ्रॉड करने वाले लोगों ने इस योजना की लोकप्रियता को भुनाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि जनपद में दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को अन्र्तराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाते हुये विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जाना है, जिनका विवरण निम्नव्त है- समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन, लेखन, पेंटिंग आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना, समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर यथा नारी चैपाल, मां बेटी मेला, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, कव्वाली के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाना, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों बाल महिला चिकित्सालयों में चिकित्सा शिविर एवं सेनिटेशन दिवस का आयोजन कराते हुए कन्या जन्मोत्सव मनाया जाए, बाल विकास परियोजना अधिकारी के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बालिकाओं और उनके अभिभावको को कोविड से बचाव के उपाय बताते हुये डोर स्टीकर, पैम्फैलट चस्पा कराया जाना है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत समय-समय पर जारी अथवा वर्तमान में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए कराये जाने तथा गतिविधियों से संबंधित फोटो, रिपोर्ट आख्या कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ/महिला शक्ति केन्द्र लखनऊ को ई-मेल आई0डी0 mahilashaktikendralko@gmail.com पर प्रेषित की जायेगी।

क्रम संख्या 01 के सम्बन्ध में आयोजित गतिविधि के चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजयी छात्र-छात्राओं की सूची जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे कि विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र/स्मृति चिन्ह प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ/महिला शक्ति केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्र्तगत 11 अक्टूबर 2020 को अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपरोक्त गतिविधि आयोजित कराना सुनिश्चित करें तथा गतिविधि आयोजन से सम्बन्धित सूचना रिपोर्ट/फोटों आदि जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button