प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैंचिग कार्यक्रम एवं जागरूकता गोष्ठी-

मात्स्यिकी दिवस 21 नवम्बर 2022 के अवसर पर प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैंचिग कार्यक्रम एवं जागरूकता गोष्ठी-


   नदियों में मत्स्य सम्पदा के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के दृष्टिकोण से आज दिनांक 21 नवम्बर 2022 को विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर जनपद अयोध्या में द्वितीय चरण में गुप्तार घाट पर 1.25 लाख भारतीय मेजर कार्प (कतला, रोहू एवं नैन) के 80 से 100 मि0मी0 के मछली के बच्चे सरयू नदी में छोडे गये। रिवर रैंचिंग के पूर्व गुप्तार घाट पर जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जनपद अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह जी ने किया। सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा कि रीवर रैंचिंग कार्यक्रम वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है जो नदियों में मत्स्य सम्पदा के कम हो रहे संसाधन को बढाये जाने में सहायक होगी और इससे नदियों के किनारे आवासित मछुआरों को मछली की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित होगी साथ ही मछली की बिक्री से उन्हें रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने भी सम्बोधित किया और अपने सम्बोधन में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम को मछुआरों के आर्थिक सुद्ृढीकरण का वर्तमान सरकार का अभिनव प्रयास बताया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि अनिता यादव, मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन में प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना की चर्चा करते हुये कहा कि इस योजना से मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता की वृद्वि के साथ-साथ मछुआरों के लिये कल्याणकारी परियोजनाओं का भी क्रियान्वयन हो रहा है, इस वर्ष इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप ही विभिन्न परियोजनाओं के 738 आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ए0 के0 शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि नदियों में मत्स्य सम्पदा संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन हेतु रिवर रैचिंग का कार्यक्रम प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत पूरे प्रदेश में आयोजित हो रहा है।

जनपद अयोध्या का रिवर रैंचिंग का लक्ष्य 5.00 लाख निर्धारित था जिसके प्रथम चरण में 3.75 लाख मत्स्य अंगुलिका पूर्व में सरयू नदी में छोडी गयी हैं, उसी के क्रम में द्वितीय चरण में आज दिनांक 21 नवम्बर 2022 को 1.25 लाख मत्स्य अंगुलिकायें गुप्तार घाट पर सरयू नदी में प्रवाहित की गयीं। नदी में मत्स्य बीज संचय कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 सांसद अयोध्या एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित निषाद पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय निषाद एवं पूर्व अध्यक्ष आशाराम निषाद द्वारा भी मत्स्य अंगुलिकायें सरयू नदी में प्रवाहित कर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया। गोष्ठी में प्रगतिशील मत्स्य पालकों के साथ-साथ मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सुषमा निषाद, मनोज कुमार सक्सेना म0नि0, एवं सै0 सगीर हुसैन, व0सहा0 विभागीय कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहे।
हां 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button