Friday, April 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

526

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

 

अयोध्या/भेलसर। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने पर रूदौली विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में लखनऊ के लिये रवाना हुए।विधान सभा के अंतिम छोर पर स्थित रानीमऊ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दयानन्द शुक्ला ने कहा कि गत दिनों सम्पन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्षों तथा ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में जिस प्रकार सत्ता का दुरुपयोग किया गया उसका जवाब समय आने पर प्रदेश की जनता अवश्य देगी।

श्री शुक्ला ने कहा कि सपा तथा बसपा विपक्ष की भूमिका नही निभा पा रही है।देश तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में दमदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सरकार बनायेगी।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रूदौली निक्कू राम कोरी,ब्लाक अध्यक्ष मवई परमानन्द शुक्ला,नगर अध्यक्ष रूदौली तारिक रूदौलवी,मसरूर अहमद,सुरेश तिवारी,शिवकुमार,अंसार हुसैन,मसूद अहमद,कपिल शुक्ला,जगपाल गुप्ता,गौरव शुक्ला,गुड्डू सिंह,पवन कुमार,सलीम खान,अमरनाथ आदि लोग उपस्थित थे।