Thursday, April 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दबंग कर रहे किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा

दबंग कर रहे किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा

431

लखनऊ /बीकेटी- प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भू माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है फिर भी दबंग भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं राजधानी लखनऊ के तहसील बीकेटी के अंतर्गत ग्राम कठवारा स्थित चंदनकुंड निवासी राधेलाल, रामानंद, श्रीधर, आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि महिपाल सिंह निवासी महूईपुरी जनपद जालौन व उसके सहयोगियों द्वारा भूमि गाटा संख्या 1586 ख और घ पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते हुए निर्माण कार्य करने की कोशिश की जा रही है। रामानंद ने बताया कि महिपाल सिंह के द्वारा 2359 स्क्वायर फीट भूमि गाटा संख्या 1586 ग से खरीदी गईं थी।किंतु अपनी दबंगई के बल पर लगभग 5000 स्क्वायर फीट पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित ने बताया दिनांक 12/1/2021 को उपजिलाधिकारी बीकेटी को निर्माण कार्य रुकवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था । ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस की मदद से निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। गरीब ग्रामीण किसानों को अपनी ही भूमि बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।