ऑनलाइन एबाकस प्रतियोगिता में सी0एम0एस0 छात्रा को गोल्ड मैडल

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-6 की मेधावी छात्रा शगुन वर्मा ने जोनल स्तर पर आयोजित आनलाइन एबाकस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था बे्रनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सी0एम0एस0 के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सी0एम0एस0 अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की इस मेधावी छात्रा ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन गोल्ड मैडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने शगुन की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

                श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button