Monday, March 23, 2026
Advertisement
Home स्वास्थ्य उ0प्र0 एवं लखनऊ में कोरोना का तांडव

उ0प्र0 एवं लखनऊ में कोरोना का तांडव

266

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना का कहर खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 6584 कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं। राजधानी लखनऊ में आज कोरोना से 16 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4869 की कोरोना से मौत हो चुकी है, इनमें सबसे ज्यादा ज़्यादा 576 संक्रामितों की मौत लखनऊ में हुई है। लखनऊ में आज कोरोना के 1244 मरीज़ मिले हैं, वहीं कानपुर नगर में 407 कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं।

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले राजधानी लखनऊ से सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के लिहाज से गोमतीनगर इलाका शहर का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां अब तक करीब 5000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में जो 6584 नए मरीज मिले हैं, उनमें लखनऊ में 1244, कानपुर नगर में 407, प्रयागराज में 336, गोरखपुर में 203, वाराणसी में 239, लखीमपुर खीरी में 230,गाजियाबाद में 191, नोएडा में 134, बरेली में 101, मुरादाबाद में 90, अलीगढ़ में 124, मेरठ में 225, सहरानपुर में 119, झांसी में 145, प्रतापगढ़ में 36,देवरिया में 35, बलिया में 58, बाराबंकी में 84, अयोध्या में 116, शाहजहांपुर में 83, आगरा में 88, महाराजगंज में 65,मथुरा में 88, मुजफ्फरनगर में 115 मरीज शामिल हैं।

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने अटकलों पर विराम लगाते हुए सभी स्कूलों को 5 अक्टूबर तक बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया।कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकतर राज्य सरकारें अभी हिचक रही हैं। आंध्र प्रदेशए मध्‍य प्रदेशए हरियाणा जैसे राज्‍य स्‍कूल खोल रहे हैं। मगर हिमाचल प्रदेशए कर्नाटकए गुजरात में सरकारें स्‍कूल नहीं खोल रहीं हैं। अब इस लिस्ट में दिल्ली भी शामिल हो गई है।