अवधपुरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित किये जाने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

अयोध्या में अच्छे कुशल गाइड की उपलब्धता हेतु पर्यटन विभाग कार्ययोजना तैयार करे,अयोध्या के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के पुनरुद्धार की कार्ययोजना बनाएं।विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण किए जाने के निर्देश।

वर्तमान राज्य सरकार अयोध्या में मूलभूत पर्यटन सुविधाओं सहित समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही। अयोध्या के विकास में और गति लाने के लिए हर स्तर पर त्वरित निर्णय लेकर सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें।

गुप्तार घाट से नए घाट तक रिवर फ्रण्ट विकसित किया जाए,अयोध्या में मल्टीलेवल पार्किंग ऐसी हो, जिससे इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा सके। बिजली के तारों को अण्डरग्राउण्ड करने की कार्यवाही तेजी से संचालित करने के निर्देश।

पंचकोसी, चैदहकोसी तथा चैरासीकोसी परिक्रमा मार्गों को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे श्रद्धालु सुगमतापूर्वक परिक्रमा कर सकें। लोक निर्माण विभाग नगर के मुख्य मार्गों के चैड़ीकरण कार्य में अयोध्या विकास प्राधिकरण का सहयोग प्राप्त करे।

राम-जानकी मार्ग का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए,देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या में सम्भावित वृद्धि के दृष्टिगत अयोध्या में अच्छे होटलों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाए।

अयोध्या में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश।अयोध्या में 02 बस अड्डों की व्यवस्था के लिए कार्यवाही की जाए,अयोध्या के विश्वस्तरीय प्रचार-प्रसार की बेहतर योजना तैयार की जाए, गाइड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही प्रारम्भ की जाए।

सनातन आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को आधुनिकता और परंपरा के अद्भुत संगम के रूप में वैश्विक मानचित्र पर अंकित कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अयोध्या को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। यह अयोध्या को अन्य नगरों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ नीरज शुक्ल ने राम जन्मभूमि रामलला के मंदिर का स्वीकृत नक्शा सौपा , राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय , ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र , विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को सौपा राममंदिर का नक्शा , कल 2 सितंबर को विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से पास किया गया था नक्शा , राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 2 करोड़ 11 लाख 33 हजार 184 रुपये डेवलपमेंट चार्ज का किया था भुगतान , अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय में ट्रस्ट के सदस्यों को स्वीकृत नक्शा की कॉपी सौंपी गई ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद अयोध्या के विकास कार्यों के संबंध में अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक में कहीं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या के चहुँमुखी विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। अयोध्या के प्रतिष्ठित पंचकोसी, चौदहकोसी और चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े विकासकार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा है परिक्रमा मार्ग से जुड़ी कोई भी परियोजना संचालित करते समय यह ध्यान रखें कि श्रद्धालुगण पैदल परिक्रमा करते हैं। अतः परिक्रमा पथ पर यात्री सुविधाओं का विकास करें। अयोध्या विकास प्राधिकरण भी इस कार्य में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।छोटी गाड़ियों के लिए प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग में औद्योगिक गतिविधियों की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे व्यापारियों का पुनर्वास होगा। उनकी आजीविका का मार्ग तैयार हो सकेगा।मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अयोध्या के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के पुनरुद्धार की कार्ययोजना बनाएं।

गुप्तार घाट से नया घाट तक रिवर फ्रंट

अयोध्या के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि गुप्तार घाट से नया घाट तक रिवर फ्रंट का विकास करें। यह अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को नवीन आयाम प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या धार्मिक पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। निकट भविष्य में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे। ऐसे में वहां गाइड की आवश्यकता होगी। अयोध्या में अच्छे कुशल गाइड की उपलब्धता हेतु पर्यटन विभाग कार्ययोजना तैयार करे। रोजगार सृजन की दृष्टि से भी यह उपयोगी होगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राम की पैड़ी में सरयू जी के जल का प्रवाह हो, इस दिशा में सिंचाई विभाग इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करे। समीक्षा बैठक में विभिन्न विकासकार्यों हेतु भूमि अधिग्रहण के प्रकरण पर भी विमर्श हुआ। ग्राम मांझा बरहटा में 80.357 हेक्टेयर भूमि क्रय करने के प्रकरण में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की दर तय करने में जनहित और जन अपेक्षाओं का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी अयोध्या इस प्रकरण में शीघ्र निर्णय लें। इसी प्रकार सहादतगंज पर गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए फ्लाइओवर का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये जाने के निर्देश भी दिए गए।

लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करें

अयोध्या में प्रस्तावित एयरपोर्ट के बारे में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अवरोधों को शीघ्रातिशीघ्र दूर किया जाए। मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी अयोध्या ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट के लिए 160 एकड़ भूमि प्राप्त हो गई है, शेष 250 एकड़ भूमि अधिग्रहण हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों हेतु किए जा रहे भूमि अधिग्रहण की दर एक समान हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा को विकास की अलग-अलग परियोजनाओं में संलग्न सभी विभाग जैसे, पीडब्ल्यूडी, आवास, जल शक्ति, राजकीय निर्माण निगम, पर्यटन परस्पर समन्वय रखें। विभागाध्यक्षगण निर्णय लेने में देर न करें। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। रामायण सर्किट (अयोध्या से सीतामढ़ी अयोध्या से चित्रकूट) अयोध्या की विशिष्ट पहचान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button