सिंचाई विभाग में जल्द होंगी बड़े पैमाने पर भर्ती

लखनऊ, सिंचाई विभाग में जल्द होंगी बड़े पैमाने पर भर्ती, 14000 से अधिक पदों पर भर्ती करेगी सरकार.UPSSC जल्द ही शुरू करेगा भर्ती प्रक्रिया.सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर शीघ्र ही नियुक्तियां होंगी.इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है.

विभाग में खण्डीय, मण्डलीय तथा प्रमुख अभियन्ता कार्यालय संवर्ग के लिपिकों के अलावा सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक, जिलेदार, कार्य पर्यवेक्षक, मुंशी, हेड मुंशी तथा नलकूप चालकों के साथ-साथ उप राजस्व अधिकारी के स्वीकृत पदों में से बड़े पैमाने पर रिक्त पद हैं जिन पर जल्द ही नियुक्तियां होनी हैं.

विभिन्न खण्डों से रिक्त पदों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही है.शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर विभाग में समूह ख व ग के रिक्त पदों की जानकारी एकत्र की जा रही है ताकि उसे शासन को भेजा जा सके.

शासन उसके बाद की कार्यवाही शुरू करेगा. विभाग के राजस्व की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले ये सभी पद इन गैर तकनीकी और स्वीकृत पदों की अपेक्षा 50 प्रतिशत से अधिक खाली पड़े हैं जिसे सरकार अब जल्द से जल्द भरना चाहती है.

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है.

समूह ‘ग’ के जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं–

पदनाम                         रिक्तियां

लिपिक                          2,375

सींचपाल                       4,587

सींच पर्यवेक्षक                  849

जिलेदार                          430

कार्य पर्यवेक्षक                  49

मुंशी                               315

हेड मुंशी                         38

नलकूप चालक               5,724

कुल              14,367

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button