राजकीय औद्योगिक प्राशिक्षण संस्थान हेतु 01 करोड़ 47 लाख 96 हजार रूपये स्वीकृत

लखनऊ,  प्रदेश सरकार ने राजकीय औद्योगिक प्राशिक्षण संस्थान, शिवराजपुर, बिल्हौर, कानपुर नगर के भवन निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान  कर दी है। इस संबंध में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

 जारी  शासनादेश में बताया गया है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,  शिवराजपुर, बिल्हौर, कानपुर नगर  के भवन निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा उपलब्ध कराये गये पुनरीक्षित आगणन रूपये 739.87 लाख के सापेक्ष अब तक कुल रूपये 300 लाख की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। आज जारी शासनादेश में   अवशेष धनराशि रूपये  439.87 लाख में से रूपये 147.96 लाख (रूपये एक करोड़ सैतालिस लाख छियान्नवे हजार मात्र) की स्वीकृति  शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन प्रदान की गयी है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button