भव्य कैलाश मानसरोवर भवन को सीएम ने किया लोकार्पित

ग़ाज़ियाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरापुरम में नवनिर्मित कैलाश मानसरोवर भवन का शनिवार शाम लोकार्पण किया। उसके बाद वे भवन के हर तल पर गए और अवलोकन किया।
दिल्ली की सीमा से सटे इंदिरापुरम में धर्मार्थ विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवनिर्मित कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण 9000 वर्ग मीटर में लगभग 132 करोड़ रु की लागत से किया गया है।
कैलाश मानसरोवर भवन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस भवन का निर्माण कार्य 6 जून 2018 में शुरू किया गया था। बेसमेंट सहित 6 तल में बने मानसरोवर भवन में 280 लोगो के रुकने की व्यवस्था है। बेसमेंट में पार्किंग,अंडरग्राउंड टैंक और पम्प रूम बनाए गए है। जबकि भूतल पर 180 वाहनों की पार्किंग, डायनिंग हॉल, रिसेप्शन, किचन, एडमिन आॅफिस, मेडिकल रूम, अकाउंट आॅफिस, लॉन्ड्री और लगभग 200 लोगों की क्षमता वाला सेमिनार हॉल है। इसके अतिरिक्त प्रथम तल से चतुर्थ तल तक यात्रियों के रुकने के लिए लगभग 94 कमरे बनाए गए है, जिनमे एक बार में लगभग 280 यात्री ठहर सकते हैं।
भवन में कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अन्य महीनों में उत्तराखंड के चार धाम यात्रा और कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी इस भवन में रुक सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button