प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत रिक्त प्रवक्ता के पदों पर मानदेय/संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त शिक्षकों से अध्यापन कार्य लिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने प्राविधिक शिक्षा (डिप्लोमा सेक्टर) उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन राजकीय पाॅलीटेक्निकों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए, राजकीय पाॅलीटेक्निकों के प्रधानाचार्य, विभागाध्यक्ष व व्याख्याता के पदों से सेवानिवृत्त शिक्षकों से अध्यापन कार्य लिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। सेवानिवृत्त शिक्षकों, जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक न हो, को निश्चित मानदेय 25,000 रुपये प्रतिमाह की दर से केवल अध्यापन कार्य हेतु एक पारदर्शी चयन प्रक्रिया के आधार पर चयन/नियुक्त किया जाएगा।       प्राविधिक शिक्षा विभाग (डिप्लोमा सेक्टर) के अन्तर्गत दिनांक 03.05.2018 द्वारा राजकीय पाॅलीटेक्निकों में दिनांक 03.05.2018 से ए0आई0सी0टी0ई0 के विनियम-2010 को लागू किया गया था। इसके उपरान्त ए0आई0सी0टी0ई0 विनियम-2019 की संस्तुतियों के अनुसार वेतनमान, सेवा शर्ते, अर्हता को निर्धारित करने सम्बन्धी शासनादेश दिनांक 16.03.2020 निर्गत किया जा चुका है। तद्नुसार उ0प्र0 प्राविधिक शिक्षा राजपत्रित अधिकारी सेवा नियमावली-1990 में संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसके परिणामस्वरूप रिक्त पदों के लोक सेवा आयोग, उ0प्र0 प्रयागराज को प्रेषित किये गये अधियाचनों पर चयन/भर्ती की कार्यवाही स्थगित है। नियमावली संशोधन के पश्चात ही लोक सेवा आयोग, उ0प्र0 प्रयागराज को संशोधित/नवीन अधियाचन प्रेषण की कार्यवाही की जा सकेगी, जिसके कारण नियमित शिक्षकों की नियुक्ति/तैनाती में समय लगना स्वाभाविक है। इसके दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से पाॅलीटेक्निक संस्थाओं में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से सम्पादित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button