प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर दिव्यांगों को उपकरण वितरण के साथ विभिन्न कार्यक्रम-स्वतंत्र देव सिंह

  • हिमांशु दुबे

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज प्रदेश में सेवा कार्यों के साथ अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन करके नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ की पूर्वी विधानसभा के श्याम सत्संग भवन महानगर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर दिव्यांगांे को ट्राइसिकिल, व्हीलचेयर, वाॅकर, कान की मशीन, कृतिम अंग, स्मार्ट पेन सहित अन्य सहयोगी उपकरण उपलब्ध कराये। वहीं पूरे प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांग उपकरण वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने अन्य सेवा के कार्यों के साथ नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। 

राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिव्यांगों को उपकरण भेंट करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सदैव समाज की सेवा, राष्ट्र की सेवा और समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति की सेवा को ही अपने जीवन  का ध्येय मानकर काम किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। मोदी जी ने गरीबी को जिया है इसलिए मोदी जी जानते है कि एक गरीब के लिए पक्का मकान, शौचालय, बैंक का खाता, रसोईगैस, कोरोना काल में निःशुल्क राशन, माताओं-बहनों के जनधन खातों में 15 सौ रूपये, किसान के लिए सम्मान निधि की अहमियत क्या होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही राजनैतिक संस्कृति को बदने का काम किया है। पहली बार देश में गरीब, किसान, मजदूर की खुशहाली के लिए काम किया गया। पहले नेता जनता से वादा करते थे और भूल जाते थे।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने नई राजनीतिक संस्कृति का सृजन किया और सरकार के साथ पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता केन्द्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर बार-बार जनता के दरबार में पहुंचे। जिससे विकास की कार्य संस्कृति विकसित हुई। इसके साथ ही अद्म्य राजनैतिक साहस के साथ धारा 370 व 35ए  की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात के साथ ही, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के प्रशस्त मार्ग के साथ ही ऐतिहासिक भूलों के सुधार का काम हुआ और राजनीतिक अकर्मण्यता को समाप्त किया। 

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पुष्पगुच्छ, फूलमालाएं, ढोल नगाडे़ ताशे की धुन, मिठाईयां, महंगे उपहारों का लेन-देन करके नेताओं के जन्मदिन मनाने की परम्परा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब, वंचित, शोषित, दलित, पिछडे वर्ग की सेवा करके उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए अपने जीवन का लक्ष्य तय किया है। इसलिए पार्टी ने मोदी जी के जन्मदिन को सेवाकार्यों का माध्यम बनाकर जनसरोकार से जोड़ा। आज प्रदेश के सभी जिलों में मोदी जी के 70वें जन्मदिवस पर कम से कम 70 दिव्यांगों को उपकरण भेेंट करने का लक्ष्य लेकर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। 

राजधानी में दिव्यांगजन उपकरण वितरण के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, डा. महेन्द्र सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के गौरव को बढाया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।  राज्य मुख्यालय में स्थित मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूजन किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button