Monday, January 19, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें नवनियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी

नवनियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी

736

अशोक सिंह
लखनऊ, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ का अध्यक्ष बनने के उपरान्त आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विधिवत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया।इस मौके पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया।


पदभार ग्रहण के मौके पर लखनऊ जनपद के हर क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की हर मोर्चे पर विफलता, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ व्यापक संघर्ष किया जायेगा। उन्होने इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं और जनहित के मुद्दे पर संघर्ष करने का आवाहन किया।


नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास किया है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जन मुद्दों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों तथा हर वर्ग की समस्याओं को लेकर व्यापक संघर्ष करेंगे।


पद भार ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री मनोज यादव, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी लखनऊ श्री रमेश कुमार शुक्ल, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गौरव, सिराज वली खां शान एवं विजय बहादुर, सम्पूर्णानन्द मिश्र, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, सरेाज शुक्ला एवं राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, श्री सुनील कुमार दुबे, अजय कुमार सिंह अज्जू, अनिल त्रिपाठी, अरूण द्विवेदी, श्री नितिन शर्मा, श्री श्याम बिहारी पाण्डेय, विजय बाजपेयी, नरेन्द्र गौतम, रफत फातिमा, सरलेस रावतm सुशीला शर्मा, दीपेन्द्र मिश्रा सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अल्पसख्ंयक विभाग के वाइस चेयरमैन रहे, मदन गोपाल सिंह राखरा के नेतृत्व में कई सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी, समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाहा सहित उनके तमाम समर्थक शामिल रहे।