Saturday, May 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

220

अब्दुल जब्बार

भेलसर(अयोध्या), पटरंगा पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष पटरंगा अशोक कुमार सिंह को मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे आलिया शहीद मोड़ के पास कहीं जाने के लिए खड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही एसओ पटरंगा ने तत्काल उपनिरीक्षक रामखेलाड़ी,का0 सुनील कुमार,आकाश कुमार की टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा।उपनिरीक्षक रमखेलाड़ी ने मुखबिर के बताए स्थान आलिया शहीद मोड़ ग्राम घोसवल से चांद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी नगरा थाना पटरंगा को एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर पटरंगा थाना ले गए।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक रामखेलाड़ी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को मु0अ0सं0 270/20 धारा 8/20एनडीपीएस(NDPS)एक्ट में जेल भेज दिया गया है।