अहीर रेजिमेंट हक है हमारा, इसका निर्माण हो जल्द : बृजेश यादव

लखनऊ अयोध्या: अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव (डब्लू) के अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग के प्रचार प्रसार हेतु फैजाबाद आगमन पर फैजाबाद के युवा नेता शशांक यादव के आयोजन में खीर गली फतेहगंज फैजाबाद स्थित वीरेंद्र यादव के आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया ,जिसमें यादव समाज के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वाभिमान संस्थान के अध्यक्ष राम लखन यादव, महासचिव आरजे यादव, महानगर अध्यक्ष पूर्व प्रमुख रमाकांत यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश चंद्र यादव, वरिष्ठ नेता शंकर प्रताप यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ यादव, राम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चंद यादव, अनिल यादव, यादव चेतना मंच के सनी यादव, करण यादव मुन्नू विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोजित सभा को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ यादव ,अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश सचिव अखिलेश यादव, स्वाभिमान संस्थान के महासचिव आरजे यादव, स्वाभिमान संस्थान के अध्यक्ष राम लखन यादव, स्वाभिमान संस्थान के महानगर अध्यक्ष रमाकांत यादव, राम सिंह यादव आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने विस्तार पूर्वक अहीर रेजिमेंट की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने देश और प्रदेश में पिछड़े वर्ग के साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा करते हुए कहा कि अहीर रेजिमेंट की स्थापना हो जाने के बाद प्रतिवर्ष 50,000 नवयुवक सेना की नौकरियों में भर्ती होने लगेंगे ,जबकि इस समय केवल 5,000 यादव नवयुवक ही मुश्किल से सेना में भर्ती हो पाते हैं। भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा में केवल सवर्ण जातियों से ही भर्ती होती है। हमारे समाज के साथ सरकारों ने हमेशा ही छल किया है। अहीर रेजिमेंट हमारा हक है। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन इंद्रसेन यादव पहलवान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button