Sunday, February 1, 2026
Advertisementspot_img
Home उत्तर प्रदेश होटल के कमरे में प्रेमिका की हत्या कर, फांसी पर लटका प्रेमी

होटल के कमरे में प्रेमिका की हत्या कर, फांसी पर लटका प्रेमी

232

लखनऊ, लखनऊ के कृष्णागर के एक होटल में प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव बेड पर और युवक का फांसी से लटकता शव हुआ पाया गया। घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्रेमी युगल सरोजिनीनगर के रहने वाले हैं। दो दिन पहले मंगलवार को कृष्णागर के होटल मोमेंटो में प्रेमी राहुल वर्मा व प्रेमिका नैंसी वर्मा आकर रुके थे। बीती रात के सोने के बाद जब दोपहर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़वाया तो अंदर दोनों की लाश मिली। ऐसा बताया जा रहा है। दोनों का लंबे समय से प्रेम चल रहा था। अक्सर दोनों बाहर किसी होटल में मिलते थे। वहीं मौके पहुंची पुलिस टीम कहना है कि दोनों अलग जाति के थे और घर वाले शादी के लिए राज़ी नहीं हो रहे थे। इसलिए दोनों ने आत्महत्या की। वहीं सूत्रों की माने तो राहुल वर्मा ने पहले नैंसी की हत्या की, उसके बाद खुद फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। राहुल के पिता कृष्णा नगर पॉलिटेक्निक में तैनात है। वही नैंसी की मां एलआईसी अस्पताल में तैनात है।