अयोध्या, आज दिनांक 28.08.2020 को धर्मवीर प्रजापति अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, लखनऊ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या में समस्त उपजिलाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकरियों के साथ माटीकला से जुड़े कानगारों के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, पट्टा आवंटन एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक की गई,बैठक के पश्चात अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा गठित समूहों के आजीविका संवर्धन हेतु मुख्य विकास अधिकारी, महोदय की विशेष पहल से 25 इलेक्ट्रिक चाक, 5 समूहों को श्री गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के सांचे तथा 1 समूह को दिया मेकिंग मशीन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, निकट- देवकाली मन्दिर सत्यवती सदन देवकाली अयोध्या के प्रागण में प्रदान किया गया । उक्त उपकरण मिलने से समूह की महिलाओं में खुशी की लहर जग गई। महिलाओं द्वारा सरकार को धन्यवाद दिया गया कि इस कोरोना काल में उन्हें जीविका का सहारा मिला है। दिवाली के सीजन में दीपक, मूर्ति एवं अन्य मिट्टी के सामान बनाकर वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा. जिला मिशन प्रबन्धक, सरित वर्मा, सहायक विकास अधिकारी गौतम कृष्ण यादव, परिक्षेत्र एवं जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Popular Posts
योगी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी-संजय सिंह
यूपी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।आदित्यनाथ जी के दूसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार सातवें आसमान पर पँहुच गया है।यह दुर्भाग्यपूर्ण है...
Breaking News
शादी का झांसा देकर विधवा से बनाता रहा संबंध
शादी का झांसा देकर विधवा से बनाता रहा संबंध, विरोध करने पर दी गोली मारने की धमकी। बल्दीराय थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने...
यूपी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल,मिलावटी तेल से जनता की सेहत खतरे में
अजय सिंह
यूपी में खाने के तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। सरसों के तेल में घटिया तेल मिलाया जा रहा है।...
नारी पुरस्कारों का बाज़ार
नारी पुरस्कारों का बाज़ार,सम्मान की चमक के पीछे छिपा दिखावे का कारोबार। नारी सम्मान का उद्देश्य महिलाओं को समाज में उनकी वास्तविक भूमिका और...
सड़क परियोजनाओं हेतु पीसीयू के 06 प्रस्तावों को मिली स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न। सड़क परियोजनाओं हेतु पीसीयू में शिथिलीकरण के 06 प्रस्तावों को मिली स्वीकृत।लखनऊ। प्रदेश...
दबंगों का कहर: युवती को पीटा,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
दबंगों की पिटाई से युवती घायल,पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा। मवई क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवती की पिटाई का मामला...























