प्रतापगढ़, जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार द्वारा आज कैम्प कार्यालय के सभागार में उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आत्म निर्भर भारत के अन्तर्गत प्रारम्भ की गयी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी अनिल कुमार दूबे द्वारा योजना के क्रियान्वयन हेतु योजना के उद्देश्य, लक्ष्य निर्धारण पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से अवगत कराया गया। योजनान्तर्गत असंगठित क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के उन्नयन हेतु जी0एस0टी0, एफ0एस0एस0ए0आई0, स्वच्छता मानकों तकनीकी प्रशिक्षण, पूर्व स्थापित इकाईया जिसमें 10 कार्मिक से कम कार्यरत है वे आवेदन के पात्र होगें, इसमें लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख की क्रेडिट लिंक्ड कैप्टल सब्सिडी का लाभ उठा सकते है। लाभार्थी का योगदान न्यूनतम 10 प्रतिशत शेष धनराशि बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। स्वयं सहायता समूहों के सदस्य जिनके द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के कार्य किये जा रहे है प्रति सदस्य रूपये 40000 की प्रारम्भिक पूंजी समूह के संघ स्तर पर प्रदान की जायेगी जिसे समूह अपने सदस्यों को ऋण रूप में वितरण किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी निर्देश दिया कि भारत सरकार से एम0आई0एस0 पोर्टल तैयार होते ही असंगठित क्षेत्रों में क्रियाशील खाद्य प्रसंस्करण इकाई, स्वयं सहायता समूहों, एफ0पी0ओ0, सहकारी समिति का भी सहयोग प्रदान करते हुये योजना का डी0पी0आर0 तैयार कराकर नोडल/राज्य स्तरीय कमेटी को क्रियान्वयन हेतु कमेटी की संस्तुति सहित प्रस्तुत कराया जाये।
बैठक में ओ0पी0 यादव डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, बृजेन्द्र कुमार डीडीएम नाबार्ड, अनिल कुमार लीड बैंक मैनेजर, एस सिद्दीकी उपायुक्त उद्योग, आकांक्षा सिंह खण्ड विकास अधिकारी सदर, धर्मेन्द्र कुमार भारतीय सहायक उद्यान निरीक्षक, कामराज प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
डाक विभाग ने रविवार को भी पहुँचाई लोगों तक राखी, डाकिया बाबू को लोगों ने कहा शुक्रिया रक्षाबंधन पर्व पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए डाक विभाग ने रविवार को भी राखी डाक के वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए।
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन लखनऊ, फैज़ाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर जनपदों में डाकियों ने रविवार को लोगों के घर राखी डाक पहुँचाईउक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने दीपोस्टमैनों ने लगभग 10 हजार लोगों को राखी डाक रविवार को पहुँचाई । राखी मिलने से प्रसन्न लोगों ने भी दिल खोलकर डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और डाकिया बाबू का शुक्रिया व्यक्त कियारक्षाबंधन की सुबह भी डाक विभाग प्राप्त राखी डाक को लोगों तक पहुंचाएगा।
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, ऐसे तमाम लोग जो आपदा की इस घड़ी में कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं और घर से दूर हैं, उन तक भी बहनों द्वारा भेजी गई राखी डाकियों द्वारा पहुँचाई गई। लखनऊ पुलिस के कोविड केयर हेल्प डेस्क में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक को रविवार को राखी डाक वितरित की गई। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते शहर में भी बहनें अपने भाईयों को स्पीड पोस्ट द्वारा ही राखी और गिफ्ट भेज रही हैं। अकेले लखनऊ के डाकघरों से अब तक एक लाख से ज्यादा राखी डाक भेजी जा चुकी हैं, वहीं लगभग दो लाख राखी डाक का लखनऊ में वितरण किया जा चुका है। इस साल एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि बहनें राखियों के साथ भाईयों को मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय भी भेज रही हैं। लखनऊ जीपीओ से अपने भाई को राखी भेजने वाली आकांक्षा कहती हैं कि, रक्षा सूत्र के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय जैसी चीजें भाई की रक्षा करेंगी।
गोमतीनगर में रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन द्वारा भेजी गई राखी अब तक न प्राप्त होने पर मायूस हो चले थे, पर संडे की सुबह जब पोस्टमैन ने घर पर आकर राखी का लिफाफा दिया तो खुशी का ठिकाना न रहा।
चुटकी भंडार बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में जर्जर भवन पर कोर्ट सख़्त।क्या मरम्मत से जर्जर भवन में बच्चियां सुरक्षित रहेगी?
अजय सिंह
लखनऊ। चुटकी भंडार बालिका...