ब‍िना तथ्‍य और प्रमाण के मुकदमे दर्ज करा रही योगी सरकार-संजय स‍िंह


  महेंद्र सिंह

संजय स‍िंह ने कहा क‍ि मैं आदित्यनाथ जी से कहना चाहता हूं कि अगर आप मेरे ऊपर एफआईआर कराना और मुकदमे लिखवाना चाहते हैं तो लिखवाइए, लेकिन कम से कम ऐसे झूठे मुकदमे ना लिखवाइए जिसमें न कोई तथ्य न सबूत और ना ही प्रमाण हो। मैं आदित्यनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि कितने मुकदमे आप करेंगे मेरे ऊपर ? मेरे ऊपर जो एफआईआर लोनी में हुई अगर आप उसको पढ़ेंगे तो उसमें एक शब्द भी इस बात का जिक्र नहीं है कि मैंने तिरंगे झंडे का अपमान कैसे कर दिया। इसके बावजूद मेरे ऊपर एफआईआर लिख दी गई। 18 मुकदमे पहले मेरे ऊपर लिखे जा चुके हैं। मेरे पार्टी का दफ्तर बंद करा दिया गया। घर में पुलिस वालों को भेज कर मेरी पत्नी को डराया धमकाया गया। राष्ट्रद्रोह लगा दिया मेरे ऊपर। आप क्या करना चाहते हैं। हमने तिरंगा यात्रा आगरा में निकाली, गाजियाबाद में निकाली वहां मुकदमा लिख दिया गया।

आदित्यनाथ जी एक ही बार में आप मेरे ऊपर जितने मुकदमे लिखना चाहते हैं लिख दीजिए। आपकी मुझ से दुश्मनी है, भारत के तिरंगे से क्या दुश्मनी है आपकी ? तिरंगे का अपमान जिस दिन हम लोग करेंगे हमें चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दीजिएगा, लेकिन ऐसे झूठे मुकदमे लिखवाना बंद करिए। आप जितने भी मुकदमा लिखवाना है लिखवाइए। लेकिन कम से कम तिरंगे के अपमान का झूठा मुकदमा तो ना लिखवाइए। यह कृत्‍य आपकी सरकार के चेहरे को बेनकाब करता है। कितनी दुर्भावना से आप लोग काम करते हैं यह इस बात का सबूत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button