गरीब और असहाय लोगों की मदद करने वाला ईश्वर के नजरों में सदैव महान होता है- योगेंद्र यादव

सुनील कुमार पाण्डेय

बृजमनगंज – नगर पंचायत बृजमनगंज ग्रामसभा दुबौलिया,पचगंगपुर,बेला,सौरहा,पृथ्वीपालगढ़ में दौरा करते हुए वार्ड नंबर 21 के भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी योगेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि अगर आप किसी गरीब और असहाय व्यक्ति की मदद करते है तो भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है, वहीं वह व्यक्ति भी आपको दिल से दुआ देता है जिसका आपने मुसीबत की घड़ी में मदद की, जिसका हर लेखा-जोखा भगवान के किताबों में होता है। इसका अच्छा परिणाम भी आपको देखने को मिलता है। गरीब और असहाय लोगों की मदद कर उनके आंखों के आंसू पोछे।


योगेंद्र यादव ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करने वाला ईश्वर के नजरों में सदैव महान होता है। और हम सभी को एक दूसरे के सहयोग में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। मेरे लायक जो भी होता है वो मैं हमेशा करता हूँ ।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों की मदद के लिए हम हर संभव तैयार हैं। क्षेत्र में कहीं से कोई भी गरीब और असहाय परिवार दिखें तो हमें फौरन सूचित करें। हमारे द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button