क्या विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 पार

हिमांशु दुबे

न विश्वास यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण करके प्रारंभ हुई। सिद्धार्थ नगर में सनई चौराहा पर स्वागत सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तबसे पूरे विश्व में भारत का स्वाभिमान व भारत का सम्मान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में तीन ही ऐसे देश हैं जो दूसरे देश में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने की हैसियत रखते हैं। वह देश अमेरिका, इजराइल और भारत है। राम जानकी मंदिर शोहरतगढ़ के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि इस जन विश्वास यात्रा में जनता का जो अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है, निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को इस बार 350 से अधिक सीटें मिलेगी। सांसद ने कहा गांव, गली, शहर में डबल इंजन वाली सरकार सभी  योजनाएं जनता तक सीधे पहुंचा रही है। 


इटवा में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रथम चरण में 166013 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना के अंतर्गत पिछले साढे 4 साल में इस जिले में 12111 नए लाभार्थियों को पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम से 228 करोड़ की धनराशि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कराया गया। डुमरियागंज में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा योगी जी ने प्रदेश में गुंडागर्दी सांप्रदायिक दंगों को समाप्त कर खुशहाल प्रदेश बनाने का कार्य किया है। प्रदेश में कोई भी गुंडागर्दी करेगा तो सरकार का बुलडोजर चलेगा। इस दौरान जन विश्वास यात्रा के साथ चल रहे प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ0 सतीश चंद्र द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, यात्रा प्रभारी संजीव राय, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, राज्य सभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक श्याम धनी राही, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला यात्रा प्रभारी कन्हैया पासवान, मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ल प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास’ यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को जौनपुर के इंदिरा चौक पर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, नीलकंठ तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकर ने सम्बोधित किया। अनिल राजभर ने कहा कि मैं पांच साल में किये गये विकास कार्यों का हिसाब लेकर आपके बीच आया हूं। इसी के बल पर 2022 में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भला तो डबल इंजन की मोदी एवं योगी सरकार से हो रहा है। मोदी जी व योगी जी की यह जोड़ी प्रदेश के लिए कितना उपयोगी है यह अखिलेश यादव नहीं बल्कि प्रदेश का किसान, मजदूर,  गरीब, व्यापारी, छात्र एवं नौजवान जानता है। नीलकंठ तिवारी ने कहा कि  5 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने केवल विकास का काम किया है।  मनीष शुक्ला ने कहा कि भीड़  बता रही है 2022 में सुनामी आने वाली है। यात्रा को प्रतापगढ़ के सांसद श्री संगम लाल गुप्ता, विधायक रमेश चंद्र मिश्र,राकेश त्रिवेदी आदि ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व यात्रा का कोल्हुआ, लोहिंदा, महराजगंज, शाहपुर,बटाऊबीर, घनश्यामपुर,रामनगर आदि बाजारों में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,विनय कुमार सिंह, विवेक सिंह राजा, शिव बाबा, सुनील सिंह, मिथिलेश कुमार,आर0 के0 उपाध्याय,राम आसरे साहू, केशव सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button